सामुदायिक अस्पताल रोगियों का बना मददगार, हलैना में हड्डी रोग से पीड़ित रोगियों के ऑपरेशन का शुरु
हलैना (विष्णु मित्तल) जयपुर नेशनल हाईवे पर कस्बा हलैना का राजकीय सीएचसी हड्डी रोग के रोगियों को लाभकारी,जयपुर नेशनल हाईवे-21फोरलेन सहित अन्य सड़क मार्ग के सड़क हादसे में घायल हड्डी रोगियों आदि की मददगार साबित हो रही है। यहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित गुप्ता ने चार्ज संभाला तो उन्होंने हड्डी रोगियों के उपचार शुरू कर दिए।जिन्होंने हड्डी रोगी का प्रथम ऑपरेशन किया जो सफल रहा। अब यह प्रतिदिन 10 से 15 हड्डी रोगियों को देख रहे हैं,प्रतिदिन दो से चार का ऑपरेशन भी कर रहे हैं। डॉ अमित गुप्ता ने बताया कि आप ग्रामीण क्षेत्र के रोगियों को भरतपुर जयपुर आगरा जाने की आवश्यकता नहीं है। हड्डी रोग से संबंधित सभी रोगियों की जांच व ऑपरेशन होंगे। ट्रॉमा सेंटर भी है, जिस ट्रॉमा सेंटर पर बारह नर्सिंग कर्मचारी लगे हुए हैं। केवल एक मशीन का अभाव है जो मशीन उपलब्ध हो जाए तो 80प्रतिशत रोगियों का उपचार एव ऑपरेशन आसानी से हो जाएंगे और जिन्हें भरतपुर जयपुर रेफर नहीं करना पड़ेगा।सीएचसी पर ऑपरेशन के समय बच्ची का ऑपरेशन किया गया जो सफल रहा।ऑपरेशन के दौरान डॉ.सौरभ मीना डॉ रवीश यादव ,डॉ. प्रियंका सिंह डॉ. रजत जायसवाल भी मौजूद थे। प्रभारी डॉ. रविश सिंह यादव और डॉ अमित गुप्ता ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर पर सीआर्म मशीन की मांग चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से की गई है। ये मशीन उपलब्ध हो जाए तो सड़क हादसा घायलों को यहां से भरतपुर रैफर करना कम हो जाएगा और रोगी की भी जान बच जाएगी।


