दो दिवसीय महान मेवाड़ केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 13 नवम्बर से

जवाहर फाउण्डेशन, जिला यूनेस्को एसोसिएशन व पूर्वांचल जन चेतना समिति के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन

Nov 9, 2025 - 13:58
Nov 9, 2025 - 15:33
 0
दो दिवसीय महान मेवाड़ केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 13 नवम्बर से

भीलवाड़ा :(राजकुमार गोयल) जवाहर फाउण्डेशन व जिला यूनेस्को एसोसिएशन तथा पूर्वांचल जन चेतना समिति के संयुक्त तत्वावधान में महान मेवाड़ केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का 2 दिवसीय आयोजन 13 व 14 नवम्बर को पुर रोड़ स्थित श्रम कल्याण खेल मेदान में दंगल कमेटी के द्वारा आयोजित की जायेगी।
 स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली ने बताया कि दो दिवसीय महान मेवाड़ केसरी प्रतियोगिता में मेवाड़ संभाग की समस्त कुश्ती एकेडमी के सैकड़ों पहलवान इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में कुल विभिन्न तेरह तरह की प्रतियोगिता में मेवाड़ केसरी, मेवाड़ कुमार, मेवाड़ किशोर व महिला वर्ग में महिला मेवाड़ केसरी, महिला मेवाड़ कुमारी व महिला वीर बाला तथा ग्रीको वेट चेम्पीयन में तीन तरह की प्रतियोगिताये आयोजित की जायेगी। इसी के साथ भीलवाड़ा बाल केसरी, भीलवाड़ा अभिमन्यु, भीलवाड़ा बसंत व भीलवाड़ा महिला किशोरी इस तरह तेरह तरह की प्रतियोगिता में हर वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय को नगद पुरस्कार भी दिया जायेगा। 
 जवाहर फाउण्डेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा ने बताया कि जवाहर फाउण्डेशन अब तक स्वाभीमान जल, स्वाभीमान भोज व स्वाभीमान शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रूप से कार्य कर रहा है। इसी के साथ भारत सरकार की खेल क्षेत्र को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से जवाहर फाउण्डेशन द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता आयोजन का उद्देश्य युवाओं को कुश्ती के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना है। इस प्रतियोगिता में बाहर से आने वाले सभी खिलाड़ियों के आवास व भोजन व्यवस्था भी जवाहर फाउण्डेशन द्वारा की जायेगी। जवाहर फाउण्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं एलएनजे गु्रप के चैयरमेन व प्रसिद्ध उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला की सामाजिक सरोकार के साथ-साथ क्रिकेट, होकी, शतरंज सहित फुटबाल के खेल में भी हमेशा सहभागिता रही है इसी कडी में इस कुश्ती प्रतियोगिता में भी झुनझुनवाला की विशेष सहभागिता रहेगी। कुश्ती प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 14 सदस्य दंगल कमेटी का गठन किया गया, जिसमें दिनेश साहनी, बल्लू सिंह, दिनेश यादव, हंसराज सिंह, डॉ विनोद यादव, गौरव शाह, रोजी सिंह, डॉ. सुनीता यादव, मधुमाला यादव, लक्ष्मी चौधरी, श्रवण कुमार, राजन सिंह व निरंजन सिन्हा को शामिल किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है