खोहरा चौहान उप स्वास्थ्य केंद्र की चारदीवारी निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री उपयोग में लेने की शिकायत
अलवर के रैणी उपखण्ड क्षेत्र के खोहरा चौहान उप स्वास्थ्य केंद्र की चारदीवारी निर्माण कार्य ग्राम पंचायत बैरेर के द्वारा कराया जा रहा है जिसमें घटिया किस्म की निर्माण सामग्री काम में ली जा रही है और चारदीवारी की नींव भी ग्राम पंचायत बैरेर द्वारा मात्र 01 फुट गहरी ही खुदवाई है तथा नींव खुदवाई के बाद नींव को बिना पानी डाले ही सूखी ही चुनाई करा दी गई है और बजरी भी मिट्टी के समान ही काम में ली जा रही है तथा कमजोर काले पत्थर बुचपुरी के पहाड़ से मंगवा कर काम में लिए जा रहे हैं।
शिकायत में इस निर्माण कार्य को बन्द कराने की मांग की है और पुनः दो तीन फुट गहरी नींव खुदवा कर पुनः शुरू कराने की मांग करते हुए बढ़िया किस्म की बजरी एवं पत्थर लगाने की मांग की है।
अब आगे समय बताएगा कि कुछ कार्यवाही होती है या नहीं अथवा वैसे ही लीपापोती हो जाती है। इस भ्रष्टाचार में पंचायत समिति रैणी कार्यालय में बैठे हुए अधिकारी/कर्मचारी भी शामिल हैं इसलिए ही तो ग्राम पंचायत मनचाहे तरीके से घटिया किस्म की निर्माण सामग्री काम में लेकर काम कराए जाते हैं।