बाल नेत्र रोगी ऑपरेशन को रवाना. ऑपरेशन प्रक्रिया जारी: वृन्दावन के श्रॉफ चैरिटी आई हास्पिटल में होंगे ऑपरेशन

Nov 17, 2025 - 11:57
 0
बाल नेत्र रोगी ऑपरेशन को रवाना. ऑपरेशन प्रक्रिया जारी:  वृन्दावन के श्रॉफ चैरिटी आई हास्पिटल में होंगे ऑपरेशन

कुम्हेर( विष्णु मित्तल), समृद्व भारत अभियान ट्रस्ट एवं डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के द्वारा कस्वा कुम्हेर स्थित महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय से गत दिन कुम्हेर में समृद्व भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता के सानिध्यं में आयोजित बाल नेत्र रोगी जांच शिविर ऑपरेशन के चयनित हुए बाल नेत्र रोगी और उनके परिजन डॉ.श्रॉफ चैरिटी आई हास्पिटल वृन्दावन के लिए रवाना हुए और ऑपरेशन प्रकिया षुरू हो गई। जिनकी रवानी कुम्हेर के सीडीपीओ महेन्द्र अवस्थी, परियोजना प्रभारी मनोज चौधरी, संगीता कलवानिया, अनिल गर्ग ने की। निदेशक सीताराम गुप्ता ने बताया कि भरतपुर, डीग और धौलपुर जिले में 16 साल के कम आयु के बालक-बालिका और बुर्जग नागरिक की ऑख जांच को समय-समय पर नेत्र जॉच शिविर लगाए जाते है और डीग जिले मुख्यालय पर स्थाई प्राथमिक नेत्र जांच केन्द्र संचालित है। जहां प्रतिदिन सुबह 9ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक नेत्र विशेशज्ञ टीम के द्वारा जांच होती है, जांच में ऑपरेशन के लिए चयनित हुए रोगियों के वृन्दावन, नई दिल्ली स्थित डॉ.श्रॉफ चैरिटी आई हास्पिटल पर ऑपरेशन होते है। सीडीपीओ महेन्द्र अवस्थी ने बताया कि 10 नवम्बर को कस्वा कुम्हेर में बाल नेत्र रोगी जांच शिविर लगा, जिसमें 466 नेत्र रोगियों की जांच हुई और ऑपरेशन के लिए 79 बाल नेत्र रोगियों का चयन हुआ साथ ही 66 बाल नेत्र रोगियों को चश्मा उपलब्ध कराए गए। उन्होने बताया कि ऑपरेशन की प्रक्रिया 17 नवम्बर से षुरू हो गई, जो 17 से 19 नवम्बर तक जारी रहेगी। संस्था के प्रदेश प्रभारी पुनीत गुप्ता ने बताया कि समृद्व भारत अभियान ट्रस्ट एवं डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल के द्वारा बाल एवं बुर्जग नेत्र जांच शिविर आयोजित कराए जाते है, जांच में नेत्र रोगियों का चयन कर ऑपरेशन कराने वृन्दावन एवं नई दिल्ली भेजा जाता है, जहां निःशुल्क ऑपरेशन होते है। कुम्हेर से सोमवार को 10 नवम्बर को जांच शिविर मे चयन हुए बाल नेत्र रोगियों को उनके परिजनों के साथ वृन्दावन रवाना किया गया है। शिविर में डॉण् निकिता यादव, ऑप्टोमेट्रिस्ट ज्योति एवं जिशान की टीम ने बच्चों की आँखों की जाँच की एवं नेत्र सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।डॉ.श्रॉफ चैरिटी आई हास्पिटल वृन्दावन के परियोजना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि भरतपुर संभाग के भरतपुर, डीग, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर सहित दौसा, अलवर, मथुरा, आगरा, ग्वालियर जिले के षहरी तथा ग्रामीण अंचल में समृद्व भारत अभियान के सहयोग से नेत्र जांच शिविर लगाए जाते है। इस अवसर पर अनिल गर्ग, विश्णु मित्तल, मिथलेश षर्मा, योगेश षर्मा, मेद्या गर्ग, पप्पू षर्मा, मोनू सेन, प्राथमिक नेत्र जांच केन्द्र के प्रभारी बीटी सर्वेश्वरी सैनी, सीएचडब्ल्यू सोनू सैनी, एफसीओपी रिंकी सैनी, पिंकी फौजदार, सोनिया सेन, पूजा कुमारी, मोनिका, बैजन्ती, प्रेमवती, शीतल आदि का सहयोग सरानीय रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है