हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, गली,चौराहों व बाजारों में लगा कूड़ों का ढ़ेर
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) बार-बार सफाई कर्मीयो की हड़ताल हो जाने से सफाई न होने से शहर गंदगी से अट गया। मिली जानकारी के अनुसार सफाई कर्मियों का वेतन नहीं मिलने के चलते सफाई कर्मियों ने हड़ताल की है । जिससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए नालियां चोक हो गईं। संक्रामक रोगों को लेकर लोगों में भय व्याप्त हो गया है।
जगह-जगह कूड़े का ढ़ेर
जितेंद्र शर्मा अंकित खारवाल ने बताया कि गली, मुहल्ले, चौराहों और मुख्य बाजारों में जगह-जगह कूड़े के ढेर से दुर्गंध फैल रही है। नाले-नालियों की सफाई न होने से चौक हो गए। लोग परेशान है। शहर में जगह-जगह बिखरे पड़े कूड़े को लेकर लोग कचरे के ढेर में आग लगा देते हैं। जिससे प्रदूषण हो रहा है। संक्रामक रोगों के फैलने की दहशत पैदा हो गई है।
बंदर फैला रहे कूड़ा
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते गली, मुहल्ले और मुख्य बाजार में सफाई व्यवस्था न होने से जगह-जगह कूड़े के देर लग गए हैं। घरों से निकला कूड़ा भी सड़कों पर फैला हुआ है। कूड़े को और अधिक फैलाने में बंदर आवारा पशु पूरी मशक्कत कर रहे हैं।
गंदगी के चलते लोग परेशान
जगह-जगह बंदरों की टोलियां थैली या थैलों में बंधे कूड़े को खाने-पीने की वस्तु समझकर इसे जगह-जगह फैला रहे हैं। बंदरों के अलावा अन्य बेसहारा जानवर कुत्ता, सहित अन्य ने शहर में कूड़े को लेकर दुर्गति कर दी है। सड़कों पर कूड़ा फैल जाने की समस्या से भी लोग परेशान हैं।

