बयाना में उपखंड स्तरीय कार्यक्रम हुआ सम्पन्न, सरदार पटेल की 150वीं यूनिटी मार्च में उमड़ा जनसैलाब
वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उपखंड मुख्यालय बयाना के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं यूनिटी मार्च का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा,कार्यक्रम की अध्यक्षता बयाना विधायक ऋतु बनावत रहीं, वहीं विशेष अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रंजीता कोली ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत एकता एवं राष्ट्रीय समर्पण के संदेश के साथ की गई।
यूनिटी मार्च के तहत निकाली गई पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने ‘एक भारत–आत्मनिर्भर भारत’का संदेश दिया तथा देशभक्ति के जयकारों से वातावरण को देशप्रेम से सराबोर कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों एवं प्रस्तुतियों से सभी को भाव-विभोर किया।
कार्यक्रम में बयाना उपखंडाधिकारी दीपक मित्तल, तहसीलदार लालचंद वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिराम कुमावत, वृताधिकारी देवेन्द्र, सीबीईओ मनोरमा ,नगरपालिका चेयरमैन विनोद अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। एकता, समरसता और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ संपन्न यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना।

