बयाना में ‘150 यूनिट मार्च’ कार्यक्रम के दौरान हंगामा, दो गुटों में तकरार के बीच दोबारा शुरू हुआ कार्यक्रम

Nov 18, 2025 - 10:53
 0
बयाना में ‘150 यूनिट मार्च’ कार्यक्रम के दौरान हंगामा, दो गुटों में तकरार के बीच दोबारा शुरू हुआ कार्यक्रम

वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय). उपखंड मुख्यालय पर आयोजित 150 यूनिट मार्च उपखंड स्तरीय कार्यक्रम मंगलवार को राजनीतिक तकरार की भेंट चढ़ गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर बयाना विधायक ऋतु बनावत के पति व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ऋतु बंसल ने खुलकर नाराजगी जताई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा और मंच पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 मंच पर बैठीं बयाना विधायक ऋतू बनावत जब गुटबाजी बढ़ी तो उन्होंने अपनी सीट छोड़कर अलग खड़े होकर विरोध जताया। और  रैली को झंडी दिखाने पहुंची विधायक ऋतु बनावत काफी देर तक खड़ी रही,उधर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा और पूर्व सांसद रंजीता कोली के समर्थक कार्यक्रम को पुनः शुरू कराने पर अड़ गए। दोनों तरफ से दबाव बढ़ता देख बयाना उपखंडाधिकारी दीपक मित्तल ने हस्तक्षेप कर कार्यक्रम को दोबारा शुरू कराया, हालांकि इससे दोनों गुटों की नाराजगी और बढ़ गई।

इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मंच संचालन पुनः आरंभ हुआ। मंच से सभी ने उद्बोधन दिए और अंत में विधायक ऋतु बनावत व जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लेकिन विवाद यहीं समाप्त नहीं हुआ—पूर्व सांसद रंजीता कोली जब मंच से बोलने आईं, तो उन्होंने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों के नाम लिए, पर बयाना विधायक ऋतु बनावत का नाम लेना छोड़ दिया। यह बात पूरे कार्यक्रम में चर्चा का प्रमुख विषय बनी रही, जिससे ‘यूनिट मार्च’ में यूनिटी की कमी स्पष्ट दिखाई दी।

राजनीतिक खींचतान के कारण ‘150 यूनिट मार्च’ कार्यक्रम सुर्खियों में रहा, लेकिन सामंजस्य की कमी पूरे आयोजन पर हावी रही।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है