ब्राह्मण समाज को 1 कमरा निर्माण हेतु 250000 रुपये का दिया दान
अलवर (अमित भारद्वाज) पंकज शर्मा पुत्र स्वर्गीय रामबाबू शर्मा निवासी म.न. 37 बोदन कॉलोनी अलवर ने अपने पिता की स्मृति में ,अलवर स्थित ब्राह्मण छात्रावास में एक कमरा निर्माण हेतु 250000/- दो लाख पचास हज़ार रुपये का चैक अलवर जिला ब्राह्मण सभा को भेंट किया ।
ब्राह्मण सभा द्वारा उनके निवास पर पहुंचकर स्वर्गीय रामबाबू शर्मा (भू प्रबंध विभाग) की पत्नी कमलेश शर्मा ,पुत्र पंकज शर्मा और पुत्र वधू का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया एवं आभार व्यक्त किया गयाइस अवसर पर अध्यक्ष विशम्भर दयाल वशिष्ठ, कोषाध्यक्ष झम्मन लाल शर्मा, संरक्षक विनोद शर्मा, भू मापक संघ के पूर्व अध्यक्ष जगदीश शर्मा, निर्माण कमेटी संयोजक मानेंद्र उपाध्याय, सदस्य अरविंद पाराशर, बीएसएनएल के पूर्व एजीएम बृजभूषण शर्मा उपस्थित रहे जैसा आप सभी को विदित है कि ब्राह्मण छात्रावास अलवर में स्थित सभा भवन के ऊपर 18 कमरों ,अटेच लेट बाथ का निर्माण कार्य अनवरत प्रगति पर है ।इनमें से लगभग 11 कमरों की बुकिंग भामशाहों द्वारा अपनों की स्मृति में एडवांस करा रखी है।अन्य सक्षम भामाशाहों से भी अनुरोध है कि इस शुभ अवसर का लाभ उठा कर समाज में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें ।


