एसआईआर प्रक्रिया मे कोई भी योग्य वोटर लिस्ट से ना छूटे, शादी के जीमणे में पहुंची बीएलओ की टीम
गुरलां।(बद्री लाल माली) नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला में चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया को शत प्रतिशत पूरा करने के लिए बीएलओ की टीम मतदाता सूची तैयार करने में पूरी मेहनत कर रही हैं। चाहे कैसे भी हालात हो,कैसी भी परिस्थिति हो उस जगह मतदाताओं के पास पहुंच रहे हैं। सहाड़ा विधानसभा की ग्राम पंचायत गुरलां के रगसपुरिया निवासी किशन वर्मा जो एक बीएलओ की भूमिका निभा रहे। किशन व उनकी टीम सहाड़ा विधानसभा के भाग संख्या 219 की मतदाता सूची को तैयार करने में जुटी हुई है।
गुरलां में कालका माता मंदिर के पास सेन समाज का शादी का जिमणा चल रहा था खाने के साथ साथ बीएलओ किशन वर्मा, सहायिका अनिता वैष्णव मतदाताओं की सुची को पुरी करने के लिए मतदाताओं से जानकारी लेती दिखी। पूछने पर बताया कि देशव्यापी आंदोलन को पुरा करने के लिए जहां भी मतदाता मिल रहे हैं वहीं फार्म कम्पलीट करवा रहे हैं।
एसआईआर क्या है
पूछने पर बीएलओ किशन वर्मा,सहायिका अनीता वैष्णव ने बताया यह चुनाव आयोग की एक प्रक्रिया है इसमें वोटर लिस्ट अपडेट की जाती है।इसमें 18 साल से ज्यादा के नए वोटर्स को जोड़ा जाता है।ऐसे लोग जिनकी मौत हो चुकी है जो शिफ्ट हो चुके हैं उनके नाम हटाए जाते हैं। वोटर लिस्ट में नाम पते में हुई गलतियों को भी ठीक किया जाता है।बीएलओ घर-घर जाकर खुद फॉर्म भरवाते हैं।
एसआईआर का मकसद क्या है
पूछने पर बीएलओ किशन वर्मा ने बताया कोई भी योग्य वोटर लिस्ट में ना छूटे और अयोग्य वोटर सूची में शामिल न हो।


