पुलिस साये मे निकली दलित दूल्हे की बारात
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) समीपवर्ती तहसील कठूमर के गॉव रेटा मे भीम आर्मी व प्रशासन के सहयोग से दलित दूल्हे की बारात घोड़ी पर निकलवाईं गई। भीम आर्मी कार्यकर्ता राजेश कुमार जाटव ने बताया कि गांव रेटा में भंवर सिंह फौजी पुत्र तेजा राम जाटव की पुत्री की शादी 30/12/25 को थी। जिसमें बारात की निकासी घोड़ी पर निकालने को लेकर कुछ गांव केअसामाजिक तत्वों ने आपत्ति की जिसको लेकर लड़की पक्ष व भीम आर्मी द्वारा स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें प्रशासन ने तुरंत संज्ञान में लेकर 3 थानो की पुलिस द्वारा शान्ति पूर्वक घुड़चढ़ी सम्पन्न करवाईं। इस दौरान भीम आर्मी महासचिव अर्जुन जाटव, सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम सिंह, रमाकांत गोतम ,भीम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह ,राजेश कुमार जाटव द्वारा प्रशासन का आभार व्यक्त किया ।