"पूर्णिमा पर तखतगढ़ रहेगा पूरी तरह बंद — व्यापार मंडल का सर्वसम्मत निर्णय
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ में 4 नवंबर 2025 को पूर्णिमा के अवसर पर सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। व्यापार मंडल तखतगढ़ ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया, जिसमें हार्डवेयर, पेंट्स, फर्नीचर, सैनेट्री, इलेक्ट्रिक, स्टील और एल्यूमीनियम की सभी दुकानें शामिल रहेंगी। बंद का उद्देश्य धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है।
तखतगढ़। आगामी पूर्णिमा के अवसर पर झाड़ोल नगर का व्यावसायिक जीवन एक दिन के लिए थम जाएगा। व्यापार मंडल तखतगढ़ ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि 4 नवंबर 2025, पूर्णिमा के दिन, नगर के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। यह निर्णय मंडल की हाल ही में आयोजित बैठक में लिया गया, जिसमें नगर के प्रमुख व्यापारियों ने एकमत होकर भाग लिया।
मंडल के अनुसार, इस बंद में हार्डवेयर, पेंट्स, फर्नीचर, सैनेट्री, इलेक्ट्रिक, स्टील, एल्यूमीनियम सहित सभी प्रकार की व्यावसायिक इकाइयाँ शामिल रहेंगी। निर्णय के पीछे उद्देश्य सामूहिक धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना बताया गया है। व्यापार मंडल ने कहा कि पूर्णिमा का दिन तखतगढ़ के लिए धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है, और नगर की परंपराओं के अनुरूप यह निर्णय सामूहिक सहमति से लिया गया है।
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों से अपील की है कि वे इस निर्णय का पूर्ण पालन करें और नगर की एकता व धार्मिक भावना को बनाए रखें। मंडल ने यह भी स्पष्ट किया कि बंद के दौरान केवल आवश्यक सेवाएँ जैसे चिकित्सा और आपातकालीन सुविधाएँ ही चालू रहेंगी।
यह निर्णय न केवल व्यापारिक समुदाय की एकजुटता को दर्शाता है, बल्कि की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को भी मजबूत करता है। पूर्णिमा के इस अवसर पर नगर एक दिन के विश्राम में डूबेगा जब बाजारों की चहल पहल की जगह श्रध्दा और सामुहिकता की भावना मुखर होगा