कॉन्स्टेबल भर्ती 2025- शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा 10 दिसंबर को

Dec 3, 2025 - 13:01
 0
कॉन्स्टेबल भर्ती 2025- शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा 10 दिसंबर को

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड) राजस्थान, जयपुर द्वारा आयोजित कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 के अंतर्गत सातवीं बटालियन आरएसी भरतपुर हेतु लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा 10 दिसंबर को प्रातः 6 बजे से आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, जयपुर रोड, बांसी, भरतपुर में किया जाएगा।
एडज्यूटेंट, सातवीं बटालियन आरएसी कुलदीप सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापतौल परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए बुधवार 10 दिसम्बर को प्रातः 5 बजे तक परीक्षा स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है। 
ये लाने होंगे दस्तावेज
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र, वैध फोटो पहचान पत्र, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आवेदन पत्र की प्रति तथा कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 की विज्ञप्ति के बिंदु संख्या 16 में वर्णित सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी स्व-प्रमाणित प्रतिलिपियाँ आवश्यक रूप से साथ लाने होंगे। इसके अतिरिक्त राजकीय चिकित्सक द्वारा जारी आरोग्य एवं फिटनेस प्रमाण पत्र भी अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय, राजस्थान द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण रूप से पालना करना सभी अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है।
आय प्रमाण पत्र संबंधी निर्देश
उन्होंने स्पष्ट किया कि ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 2024-25 के वित्तीय वर्ष की आय के आधार पर ऑनलाइन जारी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा निर्धारित शपथ पत्र प्रस्तुत करने पर पूर्व में जारी आय प्रमाण पत्र अधिकतम तीन वर्ष तक वैध माना जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार एससी एवं एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण पत्र जीवनपर्यंत वैध माने जाएंगे। वहीं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए क्रीमिलियर में नहीं होने संबंधी तथ्य तीन वर्ष की विधि सम्मत शपथ पत्र के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। एडज्यूटेंट कुलदीप सिंह ने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित समय पर उपस्थित होकर परीक्षा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................