रैणी क्षेत्र के लुनिया का बास भुड़ा गांव में रास्ते के विवाद से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग जिला कलेक्टर को एक बार फिर से दिया ज्ञापन

Dec 3, 2025 - 13:22
 0
रैणी क्षेत्र के लुनिया का बास भुड़ा गांव में रास्ते के विवाद से ग्रामीण परेशान, प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग जिला कलेक्टर को एक बार फिर से दिया  ज्ञापन

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के रैणी थाना इलाके के लुनिया का बास भुड़ा गांव में रास्ते को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन अब तक किसी तरह का समाधान नहीं निकल पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आने-जाने का मुख्य रास्ता अवरुद्ध हो चुका है, जिससे आम लोगों, स्कूली बच्चों और वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पटवारी ने मौके पर मौजूद रहते हुए रास्ते के बीच चबूतरा निर्माण करवाया है, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन उनकी बात सुनने की बजाय उल्टा उन्हें ही परेशान कर रहा है।
गांववालों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही रास्ते का विवाद नहीं सुलझाया गया, तो आने वाले समय में वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने साफ कहा कि उनकी मांग पूरी तरह जायज़ है और प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप कर रास्ता बहाल करना चाहिए

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................