मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026, किशनगढ़ बास विधानसभा में हुआ शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन

Dec 3, 2025 - 13:25
 0
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026,  किशनगढ़ बास विधानसभा में हुआ शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन

खैरथल (हीरालाल भूरानी)   भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)–2026 का कार्य तीव्र गति, उच्च सटीकता और पूर्ण पारदर्शिता के साथ निरंतर प्रगति पर है।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि जिले के कुल 779618 गणना प्रपत्रों में से 772229  से अधिक प्रपत्र ECI-Net पर सफलतापूर्वक अपलोड किए जा चुके हैं। यह 99.05 प्रतिशत उपलब्धि निर्धारित समय सीमा से पहले हासिल की गई है, जो जिले की तकनीकी दक्षता, टीम वर्क और जिला स्तर पर सतत मॉनिटरिंग का प्रतिफल है।
उन्होंने बताया कि जिले में 93.85 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण कर ली गई है। जिले की तीनों विधानसभाओं में 19 पोलिंग बूथ पर बीएलओ ने 100% मतदाता मैप कर लिए गए हैं, साथ ही 379 पोलिंग बूथ पर बीएलओ द्वारा 98% से अधिक का मैप कार्य कर लिए गए है। इसी प्रकार किशनगढ़ बास क्षेत्र में 96.78% मुंडावर में, 96.72% एवं तिजारा में 88.06% मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण की जा चुकी है।
जिले की तीन विधानसभा में से विधानसभा किशनगढ़ बास में 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो चुका है। जिले में डिजिटाइजेशन कार्य भी तेजी से प्रगति पर है। 3 दिसंबर को शाम 4 बजे तक जारी प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में 99.05% डिजिटाइजेशन कार्य पूरा किया जा चुका है। अब तक 772229 गणना प्रपत्र ऑनलाइन किए जा चुके हैं, जो अभियान की सफलता को दर्शाता है। किशनगढ़ बास विधानसभा ने सबसे अच्छा प्रदर्शन करते हुए 100% प्रगति दर्ज कर 261764 गणना प्रपत्र ऑनलाइन किए हैं। इसके बाद मुंडावर विधानसभा में 99.97% यानी 241334 फॉर्म ऑनलाइन किए गए हैं। तिजारा विधानसभा में 97.35% प्रगति के साथ 269131 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................