उदयपुरवाटी पुलिस व झुंझुनू डीएसटी की कार्यवाही: कंटेनर की छत में बने गुप्त ठिकाने से 8 क्विंटल से ज्यादा गांजा पकड़ा, कीमत लगभग 4 करोड़

Dec 3, 2025 - 16:04
Dec 3, 2025 - 16:04
 0
उदयपुरवाटी पुलिस व झुंझुनू डीएसटी की कार्यवाही: कंटेनर की छत में बने गुप्त ठिकाने से 8 क्विंटल से ज्यादा गांजा पकड़ा, कीमत लगभग 4 करोड़

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) उदयपुरवाटी पुलिस और झुंझुनू डीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जयपुर रोड पर बागोरा के पास एक कंटेनर से 8 क्विंटल 17.95 किलो अवैध गांजा जब्त किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई झुंझुनू पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और नवलगढ़ वृत्ताधिकारी महावीर सिंह की निगरानी में थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने तड़के नाकाबंदी कर संदिग्ध कंटेनर (RJ18 GC8088) को रोका।

पुलिस द्वारा कंटेनर की जांच करने पर उसकी छत में बने एक गुप्त कंपार्टमेंट में यह भारी मात्रा में गांजा मिला। पुलिस ने कंटेनर चालक सुरेंद्र कुमार सैनी पुत्र ओमप्रकाश सैनी, निवासी वार्ड नंबर 8, बडवाला कुआं, उदयपुरवाटी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक पूछताछ में सुरेंद्र सैनी ने बताया कि यह माल उदयपुरवाटी निवासी नानूराम सैनी ने भरवाया था और वाहन प्रभाकर नामक व्यक्ति से संबंधित है। पुलिस अब फंडिंग, खरीद-फरोख्त और पूरे सप्लाई नेटवर्क की गहनता से जांच कर रही है, जिससे अन्य बड़े तस्करों के नाम सामने आने की संभावना है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सुरेंद्र सैनी पहले भी उदयपुरवाटी थाने में दो मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। उसके खिलाफ वर्ष 2024 में RPGO एक्ट के तहत दो प्रकरण दर्ज हैं।

इस संयुक्त ऑपरेशन में डीएसटी झुन्झनू और उदयपुरवाटी पुलिस के कई पुलिस कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसमे शशिकांत ,सतीश कुमार ,विक्रम सिंह ताखर, संदीप, सुरेंद्र काजला, अंकित ओला, हरीश बलौदा, सवाई सिंह ,राम सिंह, रामकिशन, भागीरथ, राजेंद्र, पवन कुमार और नीरज शामिल रहेl

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है