अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर किया सम्मान, सफलता के बताए टिप्स; हौसलो की उडान से छुए नए आयाम  - राणावत

Dec 3, 2025 - 15:52
 0
अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर किया सम्मान, सफलता के बताए टिप्स; हौसलो की उडान से छुए नए आयाम  - राणावत

पाली (राकेश कुमार लखारा) अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के मौके पर बुधवार को उपखंड प्रशासन एवं महिला सुरक्षा सहयोगी समिति की ओर से प्रतिभावान दिव्यांगजनो को स्मृति चिन्ह देकर विशेष सम्मान किया गया।

 कार्यक्रम मे उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने कहा कि दिव्यांगजन आज किसी भी क्षैत्र मे पीछे नही है उन्होने अपनी कडी महनत, लगन व हौसलो की उडान से  सफलता के नए आयाम  स्थापित किए हैं । उन्होने कहा कि दिव्यांगजन अपने आप को कमजोर नही बल्कि सबसे ताकतवर समझे। महिला सुरक्षा सहयोगी समिति के संस्थापक अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि दिव्यांगजन विचित्र प्रतिभा के धनी होते है जरूरत है तो केवल उनकी प्रतिभा तराशने की। उन्होने जीवन मे सफलता के नए आयाम स्थापित करने के टिप्स बताए।

इनका हुआ सम्मान - कार्यक्रम मे रूपावास चारणान निवासी एवं तैराकी मे गोल्ड सिल्वर एवं कास्ंय पदक जीतने वाली शान्ति भाटी,डा. विभागाध्यक्ष चर्मरोग रेखा सीरवी, हारमोनियम एवं तबला निर्माता राजेन्द्र चौहान, पंचायत शिक्षक जालम सिंह राजपुरोहित आदि को स्मृति चिन्ह देकर विशेष सम्मान किया गया।
 ये रहे मौजूद - कार्यक्रम मे पाली पूर्व प्रधान शोभा सोलंकी, डा. मांगीलाल चौधरी, आर.डी.वैष्णव, अचला शर्मा, कमला शर्मा, जितेन्द्र आडवाणी, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, ललित कुमार दवे, अनिल नामा, राजेश कुमार सैन आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है