साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा कर वापस लौटे पर मदनलाल सैनी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

Dec 4, 2025 - 12:18
 0
साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा कर वापस लौटे पर मदनलाल सैनी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

गोविंदगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ईन्दपुर निवासी मदनलाल सैनी ने साइकिल से12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा पूरी करने के बाद ईन्दपुर गांव में वापस लोटने पर ग्रामीणों द्वारा मदनलाल सैनी का भव्य स्वागत किया।
गांव के रघुवर दयाल सैनी ने बताया कि ग्राम पंचायत इंदपुर गांव से मदनलाल सैनी ने साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा 4 जुलाई 2025 को शुरू की थी और 4 दिसंबर को पांच माह में पूरी कर सकुशल वापिस लोट आए हैं।मदनलाल सैनी ने बताया कि यात्रा बहुत ही सुखद और आध्यात्मिक रही और बताया कि चार धाम यात्रा में यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ शामिल हैं, जबकि 12 ज्योतिर्लिंगों में सोमनाथ, नागेश्वर, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, वैद्यनाथ, अंबारनाथ, घृष्णेश्वर और रामेश्वरम शामिल हैं।मदनलाल सैनी का ग्रामीणों ने मदनलाल सैनी को माल्यार्पण कर रुपए बरसा साफा बंधवा डीजे की धुन पर स्वागत किया।ग्रामीणों ने मदनलाल सैनी की यात्रा की सफलता के लिए भगवान से प्रार्थना की थी। उनकी यात्रा की सफलता पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है