संगम विश्वविद्यालय के छात्रों का राजस्थान के विभिन्न राजकीय विभागों में चयन

Dec 4, 2025 - 13:00
Dec 4, 2025 - 17:46
 0
संगम विश्वविद्यालय के छात्रों का राजस्थान के विभिन्न राजकीय विभागों में चयन

भीलवाड़ा :(राजकुमार गोयल)  राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर के तत्वावधान में राजस्थान के माध्यमिक विद्यालयों के पुस्तकालयाध्यक्ष  के 648 पदों हेतु जुलाई 2025 में आयोजित प्रतियोगी परीक्षा स्थानीय संगम विश्वविद्यालय के दो छात्रों ने उच्च रैंक के साथ उत्तीर्ण की है।

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभागाध्यक्ष  डाॅ. अनिल शर्मा ने बताया कि मंगलवार 2 दिसम्बर 2025 को घोषित इस परीक्षा के परिणाम में टीएसपी आरक्षण श्रेणी में सत्र 2023-24 के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान स्नातक के छात्र रितिक मेनारिया पुत्र शैलेन्द्र एवं लता मेनारिया ने तीसरी एवं सौरभ शर्मा पुत्र रघुवीर प्रसाद शर्मा एवं रमादेवी शर्मा ने उन्नतीसवीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि पर संगम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.करुणेश सक्सेना ने दोनों छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की एवं विश्वविद्यालय के पुस्तकालय विज्ञान  विभाग के प्रयासों की सराहना की है।

जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजकुमार जैन ने बताया कि इससे पूर्व में भी संगम विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएं विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित होकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है