इंटरनेशनल बैडमिंटन कप में मलेशिया को हराया, यूनेस्को के सदस्यों ने जाजू का किया सम्मान

Dec 4, 2025 - 13:02
 0
इंटरनेशनल बैडमिंटन कप में मलेशिया को हराया, यूनेस्को के सदस्यों ने जाजू का किया सम्मान

भीलवाड़ा :(राजकुमार गोयल)। राजस्थान के भीलवाड़ा शहर के बैडमिंटन खिलाड़ी एवं नगर निगम के चित्रकूटधाम बैडमिंटन के अध्यक्ष सत्य नारायण जाजू ने थाईलैंड के पटाया शहर में आयोजित इंटरनेशनल बैडमिंटन स्वदेशी कप 2025 में भारत का शानदार प्रतिनिधित्व कर भीलवाड़ा लौटने पर सत्य नारायण जाजू का शहर स्थित चित्रकूट धाम बेडमिंटन हॉल में जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया। 
इस अवसर पर स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली, जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, स्थानीय विधायक अशोक कोठारी, नगर निगम के चेयरमैन राकेश पाठक, नंदकिशोर पारीक, हरनारायण माली, पूर्व अध्यक्ष चेतन मानसिंहका, तोताराम माली, अशोक काबरा, पूर्व सभापति मधु जाजू, कैलाश कोठारी सहित यूनेस्को के कई सदस्य उपस्थित थे। 

जिला यूनेस्को एसोसिएशन की प्रवक्ता मधु लोढा ने बताया कि इंटरनेशनल स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जाजू ने 70 प्लस के एक रोमांचक मुकाबले में मलेशियाई टीम को पराजित कर भारत को जीत दिलाई। जबकि एक अन्य कड़े मैच में उन्हें चाइना टीम से हार का सामना करना पड़ा।

 इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 10 देशों के बैडमिंटन खिलाडियों ने भाग लिया। थाईलैंड के पटाया सिटी में 21 से 23 नवंबर तक आयोजित हुई। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेकर भीलवाड़ा के चित्रकूट धाम स्थित बैडमिंटन इनडोर हॉल में शहर के खेलप्रेमियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने जाजू का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया के साथ ही शुभकामनाएं दीं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है