सुगम यातायात को अतिक्रमण हटाने की मांग; शीशम तिराहे से सेवर वाया हीरादास सड़क का मामला: सीताराम गुप्ता ने जिला कलेक्टर को लिखा पत्र
भरतपुर (विष्णु मित्तल) शहर की सुगम यातायात व दुर्घटनाओं की रोकथाम को घना निकट शीशम तिराहे से हीरादास वं हीरादास से सेवर तक की सड़क मार्ग पर हो रहे अतिक्रमणों को हटाने केलिए समृद्ध भारत अभियान निदेशक सीताराम गुप्ता ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर मांग की है। पत्र के माध्यम से बताया कि सड़क पर दोनों ओर अतिक्रमणकारियों ने स्थाई एव अस्थाई अतिक्रमण कर रखे हैं।ये सड़क करीब 200 फीट चौड़ी है।
अतिक्रमणकारियों ने इसकी चौड़ाई कई स्थानों पर 100 फीट से भी कम कर दी है। जिससे सड़क दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। शीशम तिराहे से सेवर वाया हीरादास तक की ये राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा रही है। बाद में इस राजमार्ग को पॉलिटेक्निक कॉलेज होकर कर सेवर तक कर दिया है। उस समय से ही सड़क की चौड़ाई 200 फीट थी। जिस पर कई जगह दुकानदार, भवन सामग्री विक्रेताओं ने कब्जा कर अपनी सामग्री डालकर इस पर अतिक्रमण कर चौड़ाई को काफी कम कर दिया है। जिससे सुगम यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है और कई बार वाहन दुर्घटनाएं हो रही है।
अतिक्रमण हटने के बाद सड़क क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी।पत्र में सीताराम गुप्ता ने केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान से बी नारायण गेट तक बनाई जा रही फोरलेन सड़क बनाने के कार्य की प्रशंसा की है।अभी ये सड़क उद्यान से जवाहर नगर तक बनी है। जिस पर लगी रोड लाइटों से शहर की सुंदरता भी बढ़ी है। जबकि एम.एस.जे. कॉलेज से मडरपुर तक की बन रही फोर लेन सड़क के निर्माण के बाद शहर की सुंदरता में और वृद्धि हो जाएगी तथा इन सड़कों के पूरा होने पर शहर में आने वाले पर्यटकों के मन में भरतपुर की सुंदरता के प्रति सकारात्मक छवि भी बन जाएगी।