नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष निंबाडा का किया स्वागत
दुजाना (बरकत खान) दुजाना ग्राम में मुख्य बस स्टैंड पर किसान कांग्रेस जिला संयोजक शंकर लाल माली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों ने नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित निंबाड़ा का ढोल थाली व माला साफा पहना कर स्वागत किया गया । इस मौके पर ग्राम सेवा सहकारी समिति - दुजाना के अध्यक्ष कांतिलाल राजपुरोहित, पंचायत प्रशासक गुणराज मीणा, ब्लॉक कांग्रेस सचिव डायाराम मीणा, पूर्व सरपंच मूल शंकर ओझा, हरिसिंह राजपुरोहित, भंवरलाल माली, अमृतलाल व्यास, घीसाराम माली, रतनलाल माली, रुपाराम मीणा, रामलाल माली, अमृत माली, रामलाल व्यास आदि उपस्थित रहें । शिशुपाल सिंह निम्बाडा द्वारा दिव्यांग मोहन कालबेलिया को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा भी दिलाया गया । शिशुपाल सिंह निम्बाडा के कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर संपूर्ण सुमेरपुर विधानसभा सहित संपूर्ण पाली जिले में खुशी का महौल हैं । हाथ से हाथ मिलाकर कांग्रेस के " हाथ " को मजबूत करो की मुहिम पर निंबाडा अपनी राह पर निकल चुके हैं ।