25 दिसंबर को होने वाली खाटूधाम पदयात्रा को लेकर श्यामेश्वर धाम रामगढ़ में रविवार को बैठक हुई आयोजित
रामगढ़ (अलवर /राधेश्याम गेरा) 25 दिसम्बर को होने वाली प्रति वर्ष की तरह इस बार भी रींगस से खाटूधाम पदयात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को कस्बा रामगढ़ के बहादुरपुर रोड पर स्थित श्री श्यामेश्वर धाम में ब्रज मेवात महासंघ की प्रेम पीठ तिजारा के पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन आचार्य ललित मोहन ओझा के आशिर्वाद से पीठाधीश्वर चेतन्य मोहनाचार्य के सानिध्य में ब्रज मेवात,राठ महासंघ की बैठक आयोजित हुई। जिसमें महासंघ अध्यक्ष मनोज तायल फिरोजपुर वाले और जन कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष जवाहर तनेजा पहाड़ी सरपंच विक्की गुर्जर व दूरदराज से आए अन्य श्याम भक्तों की मौजूदगी में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 दिसम्बर को यंहा से ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु रिंगस से खाटूधाम पदयात्रा में शामिल होने के लिए चलेंगे और तन मन धन से पदयात्रा में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
इस दौरान दूर दराज से आए श्याम सखा मंडल अध्यक्षों का रामगढ़ जन कल्याण सेवा समिति और श्याम सखा मंडल की तरफ से प्रेम पीठ तिजारा के पीठाधीश्वर चेतन्य मोहनाचार्य के हाथों श्याम बाबा की मूर्ति भेंटकर स्वागत और सम्मान किया गया।इस दौरान कामा से सुमित, तिजारा से पवन,जुरहेडा से प्रमोद, बड़ोदा से मुकेश, जगराम,अलावडा से आनंद,प्रेम शर्मा, ब्रजभूषण शर्मा,मोहन शर्मा रामगढ़ से जन कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष जवाहर तनेजा, एडवोकेट दिनेश शर्मा,महेंद्र गोपालिया, रामकुमार यादव, मंदिर पुजारी पंडित तिवाड़ी व अन्य सदस्यों सहित काफी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे।