किसान सम्मान निधि वृद्धि से धरतीपुत्र प्रसन्न, सीताराम गुप्ता बोले - सीएम शर्मा किसानों के हितैषी
भरतपुर (विष्णु मित्तल) समृद्ध भारत अभियान संस्था ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को किसान,शहरी व ग्रामीण विकास, जनकल्याण और एसआईआर में देशभर में प्रथम स्थानप्राप्त करने पर आभार व्यक्त करते हुए बधाई दी। निदेशक सीताराम गुप्ता ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा के गुजरे दो साल के कार्यकाल में किसान, शहरी व ग्रामीण विकास, जनकल्याण, एसआईआर क्षेत्र में
उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। आज ये प्रदेश में विकास पुरुष व किसानों के हितैषी बने हुए हैं। सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में तीन हजार रु की अतिरिक्त वृद्धि करके , इसे 12 हजार रु करना प्रदेश के करोड़ों किसानों को एक सशक्त आर्थिक संबल सिद्ध होगा।गुप्ता ने बताया कि बढ़ती कृषि लागत , महंगाई को देखते हुए यह निर्णय किसान आत्मनिर्भरता और स्थायित्व को नया आधार प्रदान करेगा। साथ ही राज्य के 41 ब्लॉकों को गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक योजना के अंतर्गत चिन्हित करना ग्राम विकास,सामाजिक जागरण, युवाओं में राष्ट्रबोध, स्वावलंबन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजगार के समन्वित विकास की दिशा में अत्यंत परिवर्तनकारी कदम है। यह योजना न केवल आधारभूत ढांचे को मजबूत करेगी, बल्कि विचार, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की चेतना को भी ग्राम स्तर तक सशक्त करेगी।प्रदेश द्वारा विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण एसआई आर अभियान में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल कर देश में प्रथम स्थान प्राप्त करना राज्य सरकार की कार्यकुशलता, प्रभावी निर्देशन और विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट समन्वय का प्रमाण है। इससे आगामी चुनावी प्रक्रियाएँ अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और सटीक बनेंगी।
गुप्ता ने कहा कि ये पूरे राजस्थान के लिए गौरव का विषय है कि मुख्यमंत्री भारत के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बने हैं जिन्होंने किसान कल्याण वं वैचारिक-सांस्कृतिक पुनर्जागरण दोनों क्षेत्रों में एक साथ इतने प्रभावी व ऐतिहासिक निर्णय लेकर उदाहरण प्रस्तुत किया है। संस्था ने इन सभी उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रदान की हैं।


