मंत्री अविनाश गहलोत के जन्मदिन पर झुंझुनू जिले से पहुंचे ग्रामीण जैतारण
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) जैतारण में कैबिनेट मंत्री व झुंझुनू प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत के जन्मदिन पर मंगलवार को पूर्व सरपंच मूलचंद सैनी पौख के नेतृत्व में झुंझुनू की टीम पहुंची।
बाघोली के बीएल सैनी ने बताया कि जैतारण में गहलोत के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मंत्री अविनाश गहलोत को गुलदस्ता भेंट कर माला पहनाकर कर स्वागत किया। इस दौरान टीम में पूर्व सरपंच मूलचंद सैनी पौंग, सामाजिक कार्यकर्ता बीएल सैनी बाघोली, राजेंद्र प्रसाद तसीड, भवानी सिंह, जय सिंह माठ जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा झुंझुनूं, रोतेश गुर्जर आदि शामिल थे।


