नम आंखो ने नया बलुपुरा के प्रधानाध्यापक सिंघल काे सेवानिवृति पर दी विदाई...
![नम आंखो ने नया बलुपुरा के प्रधानाध्यापक सिंघल काे सेवानिवृति पर दी विदाई...](https://gexpressnews.com/uploads/images/202407/image_870x_66827a72b7403.jpg)
तखतगढ़ (बरकत खां)
तखतगढ़ / नया बलूपूरा विद्यालय में रविवार काे प्रधानाध्यापक जगदीश कुमार सिंघल काे कार्यक्रम आयाेजित कर विदार्ई दी गई। शिक्षकगणाें सहित अभिभावकाें ने सिंघल का माला व साफा पहनाकर बहुमान किया। नया बलुपुरा विद्यालय स्टाॅफ की ओर से सेवानिवृत प्रधानाध्यापक को सोने की अंगूठी भेंट की गई।
कार्यक्रम काे संबाेधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि शिक्षक सिंघल सरल स्वभाव, कर्तव्य के प्रति निष्ठावान, भामाशाह, सामाजिक कार्यक्रम में जागरूकता दिखाने के साथ गांव के भामाशाहाें के सहयाेग से स्कूल में कई विकास कार्य करवाए हैं। उनका यह याेगदान हमेशा याद रहेगा। सभी ने नम आंखो से सिंघल का विदाई दी। गाैरतलब हैं कि सिंघल अपने जीवनकाल में 37 साल के कार्यकाल पुरा कर सेवानिवृत हुए हैं। सेवानिवृत्ति के मौके पर छात्राओ द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। व बलूपुरा पीईईओ कानसिंह परमार ,बिठिया विद्यालय स्टाॅफ नारायणलाल, सुनील कुमार, शंकरलाल मीणा, प्रवीण कुमार सहित नया बलूपुरा व बलूपुरा विद्यालय के समस्त शिक्षकगण व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)