जिला प्रभारी मंत्री ने किया विधानसभा वार विकास रथों को रवाना; सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को ऑडियो-वीडियो माध्यम से जन-जन तक पहुंचायेंगे
खैरथल (हीरालाल भूरानी) राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ’नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान’ थीम पर आयोजित कार्यक्रमों का जिला स्तरीय शुभारम्भ जिले में शनिवार को विकास रथों को रवाना करने के साथ किया गया। कृषि एवं उद्यानिकी ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा जन अभियोग निराकरण मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा ने कलेक्ट्रेट परिसर से राज्य सरकार की दो वर्ष के विकास की थीम से सुसज्जित तीन रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कृषि एवं उद्यानिकी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने का उत्साह प्रदेश में सभी वर्गों में दिखाई दे रहा है, विकास कार्यों हर आयु वर्ग एवं क्षेत्र विशेष के लिये चलाई गई योजनाओं का लाभ आमजन को मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी विकास रथों के माध्यम से गांव-गांव तक पहुॅचाई जायेगी। इसके लिये जन सम्पर्क विभाग द्वारा विकास रथों को सरकार की थीम के साथ सुसज्जित करते हुये ऑडियो-वीडियो सिस्टम के साथ तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे आम नागरिकों को प्रदेश में हुये विकास कार्यों की जानकारी लघु फिल्मों के माध्यम से मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि रथों को ग्राम पंचायत में आम लोगों के बीच ले जाने का उद्वेश्य प्रदेश में हो रहे नवाचार एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुॅचाना है। कार्यक्रमों को प्रत्येक पंचायत में एक घंटे रथ के द्वारा प्रचारित किया जायेगा, आमजन स्थानीय समस्याओं के बारे में लिखित सुझाव रथों लगाई गई सुझाव पेटिका में दे सकेंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को आव्हान किया कि विकास रथों के ग्राम पंचायत पहुॅचने पर उत्साह से स्वागत करते हुये अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित रहने के लिये प्रेरित करें।
तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी ने कहा कि प्रदेश के युवा, किसान, महिला-पुरूष सभी वर्गों में उत्साह है। इन रथों के माध्यम से आम नागरिकों को प्रदेश में संपादित विकास कार्यों, योजनाओं एवं नवाचारों की जानकारी लघु फिल्मों और दृश्य-श्रव्य प्रस्तुतियों के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि विकास रथों को प्रत्येक ग्राम पंचायत में आमजन के बीच ले जाकर एक निर्धारित अवधि तक प्रचारित किया जाएगा, जिससे सरकार की उपलब्धियाँ सीधे जनता तक पहुँच सकें। विधायक ने जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों से आह्वान किया कि विकास रथों के ग्राम पंचायत में आगमन पर उनका उत्साहपूर्वक स्वागत करें तथा अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने हेतु प्रेरित करें, ताकि सरकार की विकासात्मक सोच और जनकल्याणकारी प्रयासों की जानकारी व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुँच सके।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि विकास रथ 13 दिसंबर से कार्यक्रमों की समाप्ति तक ग्राम पंचायतों में पहुॅचकर जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। रथों को सुसज्जित करने के साथ एलईडी वैन के द्वारा विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी की लघु फिल्मों के साथ रवाना किया जा रहा है।
- राज्य सरकार के दो वर्ष विकास एवं जनकल्याण को समर्पित - जिला प्रभारी मंत्री
कृषि एवं उद्यानिकी ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा जन अभियोग निराकरण मंत्री डॉ किरोडी लाल मीणा ने आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित राजस्थान के संकल्प के पथ पर बढते हुये प्रत्येक आयु वर्ग के नागरिकों को योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल विकास केन्द्रित रहा है, हर क्षेत्र में योजनाओं का सफलता पूर्वक क्रियान्वयन करने से प्रत्येक आयु वर्ग के नागरिकों में उत्साह है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भिवाड़ी सुमित्रा मिश्र, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू, जिला उपाध्यक्ष राजेश बटवाड़ा, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, नगर परिषद उपसभापति वरुण डाटा, नगर परिषद आयुक्त मुकेश कुमार, विकास अधिकारी संजय यादव, अंजली यादव, इंद्र यादव, अशोक डाटा, ओमप्रकाश मांधू, तरुण दुलानी सहित नगर परिषद पार्षद एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे।