अडिंदा मेले में उमड़ा मेलार्थियों का हुजूम, मेले की बढ़ी रौनक दूकानदारों के चेहरे खिले, 9 थानों का जाप्ता रहा आकर्षण का केन्द्र
उदयपुर।(मुकेश मेनारिया) अडिंदा मेले में प्रथम दिन रविवार को मेला देखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए मेलार्थियों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। महिलाओं ने शृंगार के सामानों के साथ ही किचेन, क्राकरी, चूड़ी, कंगन आदि की जमकर खरीदारी की। वहीं ऊनी वस्त्रों व मिट्टी के बर्तनों के दूकानों पर खरीदारी के लिए मेलार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं मेले में डॉलर चकरी, जंपिंग गुब्बारे ने बच्चों का मन मोह लिया।
रावत समाज ने चड़ाई कालाजी बावजी के ध्वजा
वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए रविवार प्रातः रावत समाज के पंच पटेलों द्वारा काला जी बावजी के ध्वजा चड़ाई गई। स्थानीय रावत समाज भगवान पार्श्वनाथ को काला जी बावजी के नाम से पुजा करते है ।
"अडिंदा नगरी में मारा कालाजी बिराजे" जैसे अनेकों भजनों ने मोहा मन
शनिवार शाम को भगवान पार्श्वनाथ मंदिर में रात्रि जागरण हुआ। रात्रि जागरण में केसरिया मित्र मंडल व गांव के मोतबिरो ओर समस्त ग्राम वासियों द्वारा भजन संध्या का आयोजन रखा गया । जिसमें स्थानीय लोगों ने भजनों से समा भक्तिमय बना दिया।
केसरिया नाथ मित्र मंडल रहा तेनात
मेले के आयोजन की बैठक से लेकर प्रारंभ तक केसरिया नाथ मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं का खासा सहयोग रहा। जिसमे संतो की आवभगत, पार्किंग व्यवस्था,भजन कीर्तन का आयोजन में सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। केसरिया नाथ मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि सोमवार सुबह भगवान पार्श्वनाथ की शोभायात्रा निकलेगी।
9 थाना सहित पुलिस लाइन मय जाप्ता मौजूद रहा।
मेले में कोई घटना घटित ना हो इसके लिए भींडर थानाधिकारी पुनाराम गुर्जर ने बताया कि खेरोदा थाना, फतहनगर थाना, वल्लभनगर थाना, कानोड़ थाना,कुराबड़ थाना, घासा थाना, डबोक थाना, मावली थाना व पुलीस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता लगाया गया जिसमें सभी थानों के थानाधिकारी सहित सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।


