गौमाता सर्किल गौवंश चिकित्सालय में होगा गौपूजन व गौसेवा कार्यक्रम

Dec 14, 2025 - 13:44
 0
गौमाता सर्किल गौवंश चिकित्सालय में होगा गौपूजन व गौसेवा कार्यक्रम

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में युवा हिन्दू गौ सेवा समिति, मकराना द्वारा गौ माता की विधिवत पूजा एवं गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मंगलाना रोड स्थित गौमाता सर्किल गौवंश चिकित्सालय परिसर में प्रातः 11 बजे आयोजित होगा।

समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान पीड़ित एवं असहाय गौवंशों को मीठी लापसी एवं हरा चारा खिलाया जाएगा। साथ ही गौ माता की पूजा-अर्चना कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया जाएगा। युवा हिन्दू गौ रक्षा सेवा समिति ने सभी समिति सदस्यों सहित क्षेत्र के समस्त गौ भक्तों से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर गौ माता की सेवा व पूजा में सहभागिता निभाएं और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................