16 दिसंबर से 24 दिसंबर तक बीडीए में शहरी समस्या समाधान शिविर होंगे आयोजित

Dec 16, 2025 - 01:53
 0
16 दिसंबर से 24 दिसंबर तक बीडीए में शहरी समस्या समाधान शिविर होंगे आयोजित
भरतपुर, (कैशलेन्द्र दत्तात्रेय)। भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा 16 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक शहरी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शहरी समस्या समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर मंगलवार 16 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित होंगे, जिसमें 21 दिसंबर (रविवार) को शिविर आयोजित नहीं किया जाएगा। शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन प्राधिकरण कैम्पस में कार्यालय समय प्रातः 9.30 बजे से सांय 6 बजे तक किया जायेगा।
सचिव बीडीए ने बताया कि शिविर के अन्तर्गत प्राधिकरण क्षेत्राधिकार में अनुमोदित एवं गैर अनुमोदित कॉलोनियों से संबंधित विभिन्न जन समस्याओं का समाधान एवं शहरी सेवा शिविर-2025 में विभिन्न समस्याओं हेतु प्राप्त आवेदनों यथा अनुमोदित योजनाओं के पट्टे, उपविभाजन-पुर्नगठन, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र एवं लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे व नाम हस्तांतरण, इत्यादि पत्रावलियों का निस्तारण प्राधिकरण कैम्पस में किया जायेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है