ग्रामीण समस्या समाधान शिविर आयोजित, पटवारी द्वारा पूरे गांव का गिरदावरी शून्य दर्शाने पर किसानों का फूटा गुस्सा।

Dec 18, 2025 - 13:24
 0
ग्रामीण समस्या समाधान शिविर आयोजित,  पटवारी द्वारा पूरे गांव का गिरदावरी शून्य दर्शाने पर किसानों का फूटा गुस्सा।

पाली (राकेश कुमार लखारा) तख़तगढ़: बुधवार को बलाना गांव में राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सुमेरपुर उपखंड अधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में बलाना-गुड़िया गांव के ग्रामीणों की समस्याओं को अधिकारीयों द्वारा सुना गया।

 शिविर में मौजूद उपखंड अधिकारी को गुड़िया गांव पटवार मंडल बलाना के ग्रामीणों ने ज्ञापन देते हुए कहा की गांव में सभी किसानों ने इसी वर्ष 2025 को खरीफ फसलों की बुवाई की गयी थी जो बेमौसम बारिश व अतिवृष्टि से खराब हो गयी।

अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा देने के लिए राज्य सरकार ने जिले के पटवारियों को ऑनलाइन गिरदावरी करने को निर्देश दिये गए थे जिसमें बलाना के पटवारी द्वारा फसल गिरदावरी गांव में खेतों में बोया गया रकबा पूरे गांव का शून्य दर्शाया गया है। किसानों ने मांग की पटवारी द्वारा रकबा जीरो दर्शाने पर किसानों को सरकार द्वारा घोषित सहायता राशि से वंचित रखा जा रहा है। 

किसानों ने बलाना पटवारी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा की गिरदावरी की पुनः जांच करवाकर किसानों को सहायता राशि जारी किया जाए। किसानों ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की चेतावनी देते हुए कहा की समय रहते कार्यवाही नही हुई तो किसानों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। 

कैलाश पूनिया (बलाना पटवारी) का कहना है कि- गांव में खरीफ फसल की गिरदावरी की गयी थी और टेक्निकल प्रॉब्लम्स या एरर के चलते ऑनलाइन शून्य दर्शा रही होगी तो इसके लिए हम हाथ से रिपोर्ट बना कर दे देंगे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................