भारतीय जनता पार्टी जिला उत्तर की जिला संगठन की बैठक हुई आयोजित
खैरथल (हीरालाल भूरानी) भारतीय जनता पार्टी जिला अलवर उत्तर की जिला संगठन की बैठक आयोजित हुई। मंच संचालन जिला महामंत्री पवन यादव ने किया। जिसमें राजस्थान सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों को आम जन तक एवं मंडल स्तर पर सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का प्रयास किया गया। जिला संगठन प्रभारी अशोक सैनी एवं सह प्रभारी गौरव यादव ने संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का परिचय ओर संगठन को मज़बूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से चर्चा की। एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी ने की।
उन्होंने जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष उम्मेद भाया,जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर,रामकिशन मेघवाल,रोहितास प्रधान, जिला महामंत्री रमेश रावत,अनूप यादव,सीताराम चेयरमैन,बस्तीराम प्रधान,जे पी प्रधान,अंकुर दायमा एवं पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष ,मंडल महामंत्री,मंडल प्रभारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

