सांसद कोटे से बनी लाइब्रेरी पर ताला: विद्यार्थियों ने शुरू करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Dec 19, 2025 - 13:07
 0
सांसद कोटे से बनी लाइब्रेरी पर ताला: विद्यार्थियों ने शुरू करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

अलवर जिले के गोविंदगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरसनकी में केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कोटे से निर्मित लाइब्रेरी का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद लाइब्रेरी बंद होने से विद्यार्थियों में रोष है।

विद्यार्थियों ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के नाम एक ज्ञापन सौंपकर लाइब्रेरी को शीघ्र शुरू करने की मांग की है। एसडीएम की अनुपस्थिति में यह ज्ञापन उनके निजी सहायक को सौंपा गया।

विद्यार्थियों ने बताया कि लाइब्रेरी शुरू न होने के कारण उन्हें निजी लाइब्रेरियों में फीस देकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। इससे उनके समय और धन दोनों का नुकसान हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण है। विद्यार्थियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस मामले पर निर्णय लेकर लाइब्रेरी का संचालन शुरू करवाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................