विकास रथ गांव-गांव कर रहे हैं उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार; विकास कार्यों को लघु फिल्मों के द्वारा सजीवता से देख रहे है ग्रामीणजन

Dec 19, 2025 - 13:58
 0
विकास रथ  गांव-गांव कर रहे हैं उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार; विकास कार्यों को लघु फिल्मों के द्वारा सजीवता से देख रहे है ग्रामीणजन

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार के कार्यकाल का 2 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों एवं फ्लेगशिप योजनाओं के व्यापक प्रचार- प्रसार हेतु जिले में विधानसभा वार चलाये जा रहे विकास रथों के गांवों में पहुंचने पर आमजन उत्साह के साथ विकास फिल्मों को देखकर लाभान्वित हो रहे है।
स्थानीय जनप्रतिनिधि, महिलाएं, युवा बडी सख्यां में उपस्थित रहकर रथों का स्वागत कर चौपाल पर ले जाते है जहां योजनाओं की प्रदर्शनी लगाकर फिल्मों का एलईडी पर प्रदर्शन किया जाता है।
 जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को विकास रथों के माध्यम से जिले में 20 ग्राम पंचायतों में जाकर विकास कार्यों, राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं, घोषणाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दी गई। सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी देने वाली बुकलेट एवं फोल्डर का वितरण भी आमजन को किया गया।  
 विकास रथ के ग्राम पंचायत पहुंचने पर महिलाओं द्वारा लोकगीतों के माध्यम से रथों का स्वागत किया जा रहा है। युवाओं को प्रदेश में हुए विकास कार्यों की जानकारी मिलने के साथ भविष्य की योजनाओं, प्रस्तावित कार्याे के बारे में भी फिल्मों से पता चल रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आमजन को जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार किये गए प्रचार साहित्य को वितरित किया जा रहा है जिसमे विधानसभा वार विकास कार्य, महिलाओं, युवाओं, किसानों, उद्यमियों, श्रमिको के लिए चलाई जा रही योजनाओं के फोल्डर वितरित किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि रथों में शिकायत पेटिका लगाई गई है जिसमे नागरिक क्षेत्र को समस्याओं, व्यक्तिगत लाभ की योजनाओं के बारे में पत्र डाल रहे है। इन पत्रों को एकत्रित कर मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर लोगों ने एलईडी पर चल रहे वीडियो के माध्यम से राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकरी मिलने से जागरूक हो रहे है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................