डीएमफटी मद से विकास कार्यों हेतु 85 लाख रुपयों की मिली स्वीकृति
चौंमू (जयपुर/राजेश कुमार जांगिड़) विधानसभा क्षेत्र चौमूं में जिला कलेक्टर जितेंद्र सोनी द्वारा DMFT मद से 85 लाख की लागत के विकास कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया। विधानसभा क्षेत्र में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बांसा खाल्डा में दो कमरे मय बरामदा निर्माण के लिए 12 लाख रुपयों, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टांकरड़ा में एक कमरा निर्माण कार्य के लिए 7.50 लाख, पुस्तकालय निर्माण ग्राम पंचायत चीथवाड़ी के लिए 12 लाख, उप स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरिया में विकास कार्य के लिए 5 लाख, उप स्वास्थ्य केन्द्र झीडा के भवन के चारदीवारी निर्माण कार्य के लिए 7 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इटावा भोपजी में दो कमरे निर्माण कार्य के लिए 12 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डेहरा में एक कमरा निर्माण कार्य के लिए 7.50 लाख, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोबलाई में दो कमरे निर्माण कार्य के लिए 12 लाख, कृषि विज्ञान केंद्र टांकरड़ा के पास रा. उ. प्रा. वि. आडागैला के खेल मैदान की चारदीवारी निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रुपयों की स्वीकृति प्रदान की गई है पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जन आकांक्षाओं को पूरा करने और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए पूरी तरह संकल्पित है। सबका साथ–सबका विकास के मंत्र के साथ चौमूं प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है।