साल की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत 21 दिसम्बर को होगी आयोजित
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डीडवाना व ताल्लुका विधिक सेवा समिति के पेनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी ने बताया कि चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत 21 दिसम्बर 2025 रविवार को आयोजित की जायेगी, मकराना के न्यायालय परिसर में सुबह 10 बजे से विभिन्न बैचों द्वारा सुश्री आशा चौधरी ए डी जे मकराना की अध्यक्षता में संचालित की जायेगी, जिसमें प्रथम बैंच सुश्री आशा चौधरी अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश मकराना, बैंच सदस्य अंशुल सिंह बेनिवाल उपखंड अधिकारी व पेनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी व द्वितीय बैंच सुश्री पूनम योगी सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट मकराना व बैंच सदस्य पेनल अधिवक्ता गिरधारीलाल जोशी है।
आशा चौधरी ए डी जे मकराना ने जानकारी देते हुए बताया की उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा योग्य फोजदारी प्रकरण, सिविल प्रकरण, पति पत्नी के पारिवारिक प्रकरण, भरण पोषण के प्रकरण, धन वसूली के प्रकरण, क्लेम के प्रकरण, 138 एन आई एक्ट के प्रकरण, मकराना शहर व मकराना तहसील के बैंकों के प्रकरण, प्रि लिटिगेशन के मामले, राजस्व मामले जैसे नाम शुद्धिकरण, रास्ते का विवाद, बिजली, पानी, टेलीफोन एक्सचेंज के मामले आदि का निस्तारण तुरन्त व मौके पर ही किए जायेंगे व वर्षों पुराने मामलों में भी पक्षकारों को बिठाकर समझाईश करके निस्तारण किया जायेगा। चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत पर अपने अपने मामलों का निस्तारण ज्यादा से ज्यादा करवाकर इस लोक अदालत का फायदा उठाएं।

