अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया उपखंड कार्यालय नारायणपुर का निरीक्षण
कोटपुतली-बहरोड़ (भारत कुमार शर्मा) अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण ने शनिवार को उपखण्ड कार्यालय नारायणपुर और तहसील नारायणपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने वार्ड गठन हेतु राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में कार्य करने, आधार कक्ष को सुसज्जित करने के निर्देश दिए एवं जनगणना प्रकोष्ठ में लगे अध्यापक कुलदीप से कार्य प्रगति की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने एसडीएम दिनेश शर्मा से कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं अनुभागों की जानकारी लेते हुए कार्यालय में संधारित दस्तावेजों और रजिस्टरों की जांच की एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए.
एडीएम ने निरिक्षण के दौरान कहा कि प्रत्येक पात्रों को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं, आवश्यक रिपोर्ट नियमित पोर्टल पर अपडेट करें, आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो। उन्होंने लंबित राजस्व संबंधी कार्य, कोर्ट के प्रकरण, कनवर्जन, भूमि आवंटन एवं अन्य विभागीय कार्य समय पर पूर्ण करते हुए पोर्टल पर अपडेट करने, कार्यालय पत्राचार पूर्ण रूप से ई-फाइलिंग के माध्यम से करने, सीएमओ, संपर्क पोर्टल, जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने एवं कार्यालय में आग्नतुकों व आमजन से संवेदनापूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए साथ चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा.
एडीएम ने निरीक्षण के दौरान उपखंड के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि कार्यालय में दूर दराज से आने वाले लोगों को अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें और उनके कार्यों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।