भारतीय सेवा में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होने पर पूर्व छात्र का पीएम श्री विद्यालय वैर ने किया सम्मान
वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भारतीय सेवा में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वैर के पूर्व छात्र सत्र (2024- 25) शाश्वत अवस्थी पुत्रश्री सुभाष चंद्र शर्मा का विद्यालय परिवार द्वारा किया गया अभिनंदन । विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने शाश्वत स्वास्थ्य को माल्यार्पण कर सफा पहनकर सम्मानित किया । प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शाश्वत अवस्थी विद्यालय में कक्षा 9 से 12वीं तक अध्यनरत रहा तथा जिसने 12वीं कक्षा में साइंस में 96.50% अंकों के साथ ब्लॉक में टॉप स्थान प्राप्त किया था । शाश्वत अवस्थी शैक्षणिक के साथ-साथ शह शैक्षणिक गतिविधियों में लगातार भाग लेता था जैसे- वाद विवाद प्रतियोगिता, समाचार वाचन, चित्रकला, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी आदि से विद्यालय स्तर पर उसके व्यक्तित्व में निखार आया ।
शाश्वत अवस्थी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित करें और असफलताओं से घबराएं नहीं असफलता को भूलना भी नहीं है क्योंकि असफलता ही है जो आपके अंदर आग पैदा करेगी और आप हमेशा जिस क्षण में जो कार्य कर रहे हैं उसे सर्वश्रेष्ठ तरीके से करें एक समय आएगा जब विभिन्न समय में किए गए वह कार्य आपस में जुड़कर के आपका एक शानदार व्यक्तित्व का निर्माण करेंगे । आपके जीवन के डॉट जुड़कर के एक पथ का निर्माण कर देते हैं जिस पर चलकर आप अपने लक्ष्य तक पहुंच जाते हो । इस अवसर पर शाश्वत अवस्थी के पिता सुभाष चंद्र शर्मा एवं लेफ्टिनेंट सोनू के साथ समस्त विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।