जिले में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर 23 एवं 24 दिसम्बर को होगा आयोजित

Dec 22, 2025 - 13:34
 0
जिले में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर 23 एवं 24 दिसम्बर को होगा आयोजित

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्व विभाग राजस्थान सरकार जयपुर के निर्देशानुसार मंगलवार 16 दिसम्बर से 24 दिसम्बर तक ग्रामीण समस्या समाधान शिविर जिले की समस्त भू-अभिलेख मुख्यालयों पर आयोजित किये जा रहे हैं। समस्त उपखण्ड अधिकारियों से प्राप्त कार्यक्रमानुसार ग्रामीण समस्या समाधान शिविर आयोजन हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। शिविरों का संचालन समय प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे अथवा कार्य समाप्ति तक रहेगा।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि ग्रामीण समस्या समाधान शिविर उन्होंने बताया कि 23 दिसम्बर को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र चिकसाना में, नदबई के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पहरसर एवं हन्तरा में, भुसावर के राउमावि निठार में, वैर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र समराया में, बयाना के राजीव गांधी सेवा केन्द्र खरैरी पर शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार 24 दिसम्बर को उपखण्ड भरतपुर के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पीपला में, नदबई के राजीव गांधी सेवा केन्द्र लखनपुर में, बयाना के राजीव गांधी सेवा केन्द्र कलसाडा पर शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि ग्रामीण समस्या समाधान शिविरों में आकर अधिक से अधिक लाभ उठायें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................