माली समाज की बेटी जया चौहान बनी मिसेज राजस्थान

Dec 22, 2025 - 14:19
 0
माली समाज की बेटी जया चौहान बनी मिसेज राजस्थान

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) भीलवाड़ा माली समाज की बेटी जया चौहान (पत्नि मनीष चौहान) ने फॉरएवर स्टार इंडिया के प्रतिष्ठित ब्यूटी कॉन्टेस्ट में सैकड़ो महिलाओं को पछाड़कर मिसेज राजस्थान का खिताब जीता। जयपुर स्थित जी स्टूडियो में फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा आयोजित मिसेज इंडिया स्पर्धा में जया चौहान ने कई महिलाओं को हराकर राजस्थान का क्राउन पहना।
जया चौहान भीलवाड़ा निवासी प्रमुख समाजसेवी व माली समाज के अग्रणी नेता गोपाल लाल माली की सुपुत्री है वही विजयनगर के प्रसिद्ध मिठाई व्यवसायी मंगल प्रसाद चौहान की पुत्रवधु है। जया चौहान ने पहली बार मिसेज राजस्थान का खिताब जीता है। मिसेज राजस्थान बनने से पहले वह इस स्पर्धा में टॉप 3 में भी जगह बना चुकी थी। जी स्टूडियो में आयोजित मिस इंडिया स्पर्धा में जहां 200 से अधिक कंटेस्टेंट ने रैम्प पर अपने अदाकारी का जलवा दिखाया। जया चौहान ने फैशन की दुनिया में अपनी जीत का पहला बड़ा खिताब मिसेज राजस्थान बनकर हासिल किया। उन्होंने राजस्थान की एमडीएस यूनिवर्सिटी अजमेर से एमएससी आईटी की डिग्री हासिल की है और वर्तमान में कंचन देवी कॉलेज में व्याख्याता है। जया चौहान हमेशा सामाजिक कार्य में भी सक्रिय रहती है जया चौहान का परिवार एक किसान वर्ग से जुड़ा हुआ है। जया चौहान ने अपने परिवार के सपनों से अलग अपने फैशन को फॉलो किया। फैशन जगत और मॉडलिंग में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। जया चौहान इस जीत के बाद फैशन जगत की बड़ी प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती है। दो बेटो की मां मिसेज चौहान का फैशन जगत, मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया से पहले कोई संबंध नहीं था, लेकिन उन्होंने इस क्षेत्र में कुछ करने की ठानी और मिसेस राजस्थान का खिताब जीतकर सफलता हासिल की।
 राजस्थान में कई सालों से मिस और मिसेज राजस्थान की बड़ी प्रतियोगिताओ का आयोजन होता आ रहा है इस साल भी भव्य रूप से प्रतियोगिता में स्टेज, लाइटिंग और म्यूजिक की चकाचौंध रही। इंवेट की कॉरियोग्राफी और निर्देशन अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त फैशन कॉरियोग्राफर शाय लोबो ने की। शाय लोबो फेशन और ग्लेमर इंडस्ट्री का बड़ा नाम है, जो शाहरूख खान, आलिया भट्ट और जैकलीन फर्नाडिस जैसे कई बड़े बॉलिवुड सितारों के साथ काम कर चुके है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................