राजस्थान पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर हुआ चयन

Dec 24, 2025 - 13:42
 0
राजस्थान पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर हुआ चयन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के ग्राम हरसाना  के नया बास निवासी अरुण वर्मा (जाटव )ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल  में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। अरुण वर्मा पुत्र ताराचंद बैरवा का चयन राजस्थान पुलिस कांस्टेबल  में एससी (अनुसूचित जाति) श्रेणी से हुआ है। उन्होंने 27वीं रैंक प्राप्त कर यह सफलता हासिल की।अरूण ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों को बताया।
उनके पिता सरकारी टीचर है व मॉ ग्रहणी है। अरुण वर्मा की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीणों का कहना है कि अरुण वर्मा की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। तिलकपुर धाम आश्रम के पीठाश्वर महंत बालक दास ने अरूण को शुभकामनाएं प्रेषित की और युवाओं को शिक्षा की ओर अग्रसर होने के लिये प्रेरित किया ।अरुण ने पहली बार में राजस्थान पुलिस कांस्टेबल  में सफलता प्राप्त की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................