सिख समाज ने बैसाखी पर्व समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान

Apr 14, 2026 - 16:41
 0
सिख समाज ने बैसाखी पर्व समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया सम्मान

खैरथल (हीरालाल भूरानी)   सिख समाज की ओर से उनके सबसे बड़े और धार्मिक पर्व वैसाखी समारोह में प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। युवा अधिवक्ता एवं पार्षद महेन्द्र पाल सिंह (टिंकू ) ने बताया कि मंगलवार को शहर के वार्ड नम्बर 22 मे  स्थित गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब संगत खैरथल में खालसा स्थापना दिवस बैसाखी के गुरु पर्व पर सिख समाज की तरफ से आयोजित हुए समारोह में प्रतिभावान बच्चे बच्चियों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए जाने पर सभी बच्चों को सिख समाज की तरफ से सम्मानित किया गया।

जिसमें पूर्व सिख समाज प्रधान सरदार हरभजन सिंह, गुरुद्वारा कमेटी मेंबर प्रीतम सिंह,  दौलत सिंह ,महेंद्र सिंह, बलवीर सिंह खालसा,पूर्व पार्षद बलबीर सिंह, अरविंद सिंह ,गुरचरण सिंह ,अंग्रेज सिंह गुरभेज सिंह बलविंदर सिंह मान सिंह जगतार सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................