राष्ट्रीय सेवा शिविर के छठे दिन गोद लिए गांव में किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
खैरथल (हीरालाल भूरानी) शहर के गीता देवी डिग्री कॉलेज नांगल मौजिया, खैरथल राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के षष्ठम दिवस पर गोद लिया गया गांव खिरगची में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम व रैली का आयोजन किया गया साथ ही स्वयं सेवक व सेविकाओ द्वारा घर-घर जाकर आर्थिक सर्वेक्षण किया गया।
खेल-कूद प्रतियोगिता के दौरान रस्साकस्सी, तीन-टांग दौड व निम्बू चम्मच दौड़ करायी गई तथा बौद्धिक सत्र के दौरान व्याख्याता हैम सिंह द्वारा वर्तमान समय में युवाओं के जीवन में खेलो की महत्वता पर अपने विचार व्यक्त किये। अन्त: में कार्यक्रम अधिकारी गुलशन सैनी द्वारा सप्तम दिवस की रुपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा, सपना व गोविन्द उपस्थित रहे।