पथैना मे राजविका की महिलाएं वेतन की मांग को लेकर चढ़ी पानीं की टंकी पर

Dec 28, 2025 - 12:29
 0
पथैना मे राजविका की महिलाएं वेतन की मांग को लेकर चढ़ी पानीं की टंकी पर

वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजीविका की महिलाएं वेतन नहीं मिलने से नाराज होकर गांव पथैना में पानी की टंकी पर चढ गईं। जहां प्रशासन ने समझाइश कर उन्हें नीचे उतारा। मिली जानकारी के अनुसार पथैना में स्वच्छ भारत मिशन योजनान्तर्गत लगायी गई राजीविका की महिलाएं पिछले 8 महीनों से वेतन नहीं मिलने से परेशान होकर पथैना गांव में स्थित आकाशीय पानी की  टंकी पर चढ़ गई।

जिसकी सूचना ग्रामीणों ने प्रशासन को दी। जिस पर थानाधिकारी खेड़ली मोड़ राजेश कसाना मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और समझाइश की लेकिन महिलाओं के नही मानने पर प्रशासन का अवगत करवाया। जिसके बाद तहसीलदार अभयराज सिंह, वृताधिकारी वीरेन्द्र शर्मा, थानाधिकारी भुसावर रामदयाल मीणा, ग्राम पंचायत पथैना प्रशासक प्रतिनिधि बृजेश सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौके पर पहुॅचे और महिलाओं से समझाइश की और सोमवार से वेतन दिलवाने का ठोस आश्वासन दिया। जिसके बाद कौशल फौजदार, राजू शर्मा एवं देवा पहलवान महिलाओं के पास पहुॅचे और उन्हें समझाइश करवाकर नीचे उतारकर लाये।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................