पूर्व विधार्थियों के स्नेह मिलन समारोह में पुरानी यादे फिर हुई तरोताजा

Dec 28, 2025 - 12:43
 0
पूर्व विधार्थियों के स्नेह मिलन समारोह में पुरानी यादे फिर हुई तरोताजा

तखतगढ़ः (बरकत खान) संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विधालय के सत्र1972-73के पूर्व छात्रों का मिलन समारोह विधालय परिसर में आयोजित किया गया। इस खास मौके पर 52साल पहले एक साथ पढ़ने वाले दोस्त एक बार फिर मिले। आधी सदी के अंतराल के बाद जब पुराने मित्र एक-दूसरे से मिले, तो पहले उन्हें एक-दूसरे को पहचानने में थोड़ी मुश्किल हुई। समय के साथ बदले चेहरों और व्यक्तित्व के कारण कुछ दोस्तों को पहचानने में 5-7 लोगों को मिलकर भी दिमाग लगाना पड़ा। लेकिन जैसे ही किसी दोस्त की पहचान हुई, वैसे ही खुशी से एक-दूसरे को गले लगाया।

कार्यक्रम के दौरान जब सभी मित्र एक साथ बैठे और पुरानी यादों को ताजा करने लगे, तो मानो वक्त थम सा गया। स्कूल के दिनों की यादें, शरारतें और वो पुराने किस्से-कहानियों ने माहौल को 52 साल पहले के समय में पहुंचा दिया। इस मिलन समारोह ने साबित कर दिया कि दोस्ती के रिश्ते समय और उम्र की सीमाओं से परे होते हैं।  पूर्व छात्रों का यह मिलन समारोह में स्कूल प्रबंध समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ।52वर्ष पूर्व कक्षा दसवीं के छात्र रहे अब कहीं सरकारी नौकरी से  सेवानिवृत्त हुए।

उद्योगपति और अन्य व्यवसाय में भी जुटे हुए हैं। इनमें मुम्बई सहित अन्य शहरों से आए छात्र भी लम्बे अर्से बाद एक-दूसरे से मिले। पूर्व छात्रों के थी कि अपने सभी बचपन के सहपाठियों को बुलाकर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाए। लम्बी मशक्कत के बाद करीब 50 छात्रों के नाम, पते और सम्पर्क सूत्र मिले और इस तरह इन सब बचपन के मित्रों का यह स्नेह मिलन समारोह पूरी धूमधाम के साथ आयोजित हुआ। पूर्व शिक्षक व सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी दीपा राम जीनगर ने कहा कि पुराने छात्रों के मिलन समारोह से जहां पुरानी यादें ताजा होती हैं, वहीं शिष्य की उन्नति से गुरू का मान भी बढ़ता है। शिक्षक रामा राम कुमावत ने आत्मा के जीवंत उदाहरण पेेश किए।

सभी छात्रों ने एक स्वर से संकल्प व्यक्त किया कि वे जहां भी रह रहे हैं, माह में एक बार पीड़ित मानवता की सेवा का कोई भी प्रकल्प जरूर चलाएंगे।  इन पूर्व छात्रों ने पांच दशक पहले के उस बचपन को बहुत शिद्दत से जीवंत किया। एक-दूसरे के हाल चाल से लेकर घर-परिवार और कारोबार के बारे में भी सूचनाओं का आदान-प्रदान तो हुआ ही, आगे की योजनाओं और मेल-मुलाकात पर भी कच्चे-पक्के वादे हुए।संचालन प्रधानाचार्य गजेन्द्र सिंह तंवर ने किया।

स्नेह मिलन में फ्लाइट से आए-इस खास मिलन में उत्तम सांकरिया रात को मुम्बई से फ्लाइट से आए। शिक्षक ने फिर ली हाजरी-पुरानी यादों को तरोताजा करने के लिए कालांश में टेबल कुर्सी पर बैठकर शिक्षक रामा राम कुमावत ने हाजरी ली। इस मौके पर हॉल के मरम्मत का प्रस्ताव रखा।राष्ट्रगान के बाद समापन हुआ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................