सारस चौराहे पर बनेगा फ्लाईओवर ब्रिज; हादसों पर लगेगी लगाम
हलैना (विष्णु मित्तल) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ,केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जयपुर आगरा नेशनल हाईवे - 21 स्थित भरतपुर जिले में कई फ्लाईओवर ब्रिज स्वीकृत किए हैं,जिनके निर्माण हो जाने से मार्ग पर होने वाले हादसे की रोकथाम होगी और आमजन को राहत भी मिलेगी। केंद्र सरकार ने भारतपुर सरस चौराहा ऊंचा नगला शीशम पर फ्लाईओवर ब्रिज स्वीकृत दे कर बजट स्वीकृत किया है। इस निर्माण कार्य के लिए करीब 201 करोड़ रुपये तथा 5 किमी सर्विस लाइन रोड केलिए 118 करोड़ रु की स्वीकृत कर दी है। ये भरतपुर के सर्वांगीण विकास में एक नया अध्याय है।
भरतपुर जिले के लिए मिली ये सौगात पर समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता, भाजपा भरतपुर के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहन रारह, पूर्व जिला महामंत्री राजू कटारा, पूर्व युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरविंदपाल, भाजपा नेता दौलत सिंह फौजदार, उद्योगपति यश अग्रवाल, शक्ति सिंह पथेना आदि ने इस जनहितकारी निर्णय केलिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ,केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ये परियोजना यातायात जाम से राहत, समय की बचत, सुरक्षित आवागमन और भरतपुर के समग्र विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी।