अरावली बचाओ व मनरेगा बचाओ काे लेकर हरिशंकर मेवाड़ा के नेतृत्व में किरवा से खराेकड़ा तक 6 किमी पैदल मार्च निकाला

Dec 30, 2025 - 13:14
Dec 30, 2025 - 13:15
 0
अरावली बचाओ व मनरेगा बचाओ काे लेकर हरिशंकर मेवाड़ा के नेतृत्व में किरवा से खराेकड़ा तक 6 किमी पैदल मार्च निकाला

अरावली केवल पहाड़ नहीं, बल्कि हमारी आस्था और जीवनरेखा है। इसके संरक्षण के बिना भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता- मेवाड़ा

 सुमेरपुर (बरकत खान) अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में अरावली बचाओ अभियान के तहत पैदल मार्च निकालकर जनजागरण किया। पैदल मार्च कांग्रेस नेता हरिशंकर मेवाड़ा के नेतृत्व में निकाला गया, जो किरवा से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए 6 किलाेमीटर दुरी तय कर खराेकड़ा तक पहुंचा। पैदल मार्च में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर अरावली बचाओ-भविष्य बचाओ और खनन माफिया होश में आओ जैसे नारे लगाए। खराेकड़ा पहुंचने पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने सभा आयोजित की गई, जहां वक्ताओं ने अरावली क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन और पर्यावरण क्षरण पर चिंता जताई। कांग्रेस नेता हरिशंकर मेवाड़ा ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए अरावली पर्वतमाला का दोहन कर रही है, जिससे पर्यावरण असंतुलन बढ़ रहा है और आमजन को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अरावली केवल पहाड़ नहीं, बल्कि हमारी आस्था और जीवनरेखा है। इसके संरक्षण के बिना भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता। 

अरावली क्षेत्र में हो रहा अवैध खनन पर्यावरण के लिए घातक साबित हो रहा है। इससे जलस्तर गिर रहा है और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने सरकार से अवैध खनन पर तुरंत रोक लगाने की मांग की। सभा में वक्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते अरावली के संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो इसके गंभीर दुष्परिणाम पूरे क्षेत्र को भुगतने पड़ेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमजन से भी अरावली बचाओ अभियान में जुड़ने की अपील की। पैदल मार्च में सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष माेहन हठेला, गणेशराम चौधरी (ब्लॉक अध्यक्ष पाली देहात), नेपाल सिंह पावा (ब्लॉक अध्यक्ष सुमेरपुर), मुकेश बारोलिया (पूर्व जिला सचिव कांग्रेस कमेटी पाली), जेठू सिंह राजपुरोहित (मंडल अध्यक्ष खौड़), हरिप्रसाद मीणा (मंडल अध्यक्ष गुन्दोज), आनंद सिंह देवड़ा (मंडल अध्यक्ष धणा), पाबूसिंह राणावत (पूर्व प्रधान रानी), अमसा मंडली सहित खीमाराम गर्ग (चांगवा), मूलसिंह राणावत (खरोकड़ा), मांगीलाल (खरोकड़ा), दुर्गाराम नायक, भगताराम देवासी, तेजपुरी गोस्वामी, प्रमोद बारोलिया, सुमेर सिंह उदावत,मानसिंह, राजेन्द्र सिंह, हंसमुख, कमलेश चौहान, चतराराम मेघवाल, जसवंत बलवना एवं प्रमोद दिनकर सहित कई कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और अरावली संरक्षण के समर्थन में एकजुटता दिखाई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................