वन विभाग की कार्यवाही अवैध खनन परिवहन करते एक ट्रक एवं एक टैक्टर ट्रॉली जप्त
भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उपवन संरक्षक भरतपुर के निर्देशन में सहायक वन संरक्षक सुरेश चौधरी एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध खनन परिवहन करते एक ट्रक एवं एक टैक्टर ट्रॉली किये जप्त। फॉरेस्टर नरेश सैनी ने बताया कि सहायक वन संरक्षक भरतपुर एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी के नेतृत्व में दिनांक 29-12-25 को भरतपुर में एक ट्रक एवं 30-12-25 को सेवर में एक टैक्टर ट्रॉली पत्थर खण्डा से भरे हुए दिखाई दिए जिनको रोककर चालको से वैध दस्तावेज मागे।
जिस पर चालको ने पत्थर संबंधी वैध दस्तावेज न होना बताया जिस पर राजस्थान वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई कार्यवाही में गस्ती दल टीम भरतपुर स्टाफ नरेश सैनी फोरेस्टर, गोपाल शर्मा सहा. वनपाल, प्रवीण धाकड़, महावीर मीणा, उदम सिंह, अरनेश शर्मा, नगेन्द्र द्वारा कार्यवाही की गई।