भगवान श्री राम के दूसरे स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान पुजारी महासंघ की ओर से  निकाली गई श्री राम ध्वज यात्रा 

Dec 31, 2025 - 13:01
 0
भगवान श्री राम के दूसरे स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान पुजारी महासंघ की ओर से  निकाली गई श्री राम ध्वज यात्रा 

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजस्थान पुजारी महासंघ की ओर से श्री राम के  अयोध्या में राम मंदिर का दूसरा स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशाल श्री राम ध्वज यात्रा  निकली गई जिसमें बड़ी श्रद्धा उत्सव पूर्वक बैंड बजे एवं डीजे के साथ श्रद्धालु बहन भाइयों ने हिस्सा लेकर इसे और भी सुंदर रूप दिया।

राजस्थान पुजारी महासंघ के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र पंडित ने बताया यह ध्वज यात्रा में शामिल लगभग सभी मंदिर  पुजारियों  ने सम्मिलित होकर अपना योगदान दिया और यह ध्वज यात्रा त्रिपोलिया गेट से विधिवत पूजन अर्चना करके शहर के मुख्य बाजार  बजाजा बाजार ,होप सर्कस, घंटाघर, पंसारी बाजार होते हुए राज ऋषि अभय समाज के प्रांगण में पहुंची। इस ध्वज यात्रा का स्वागत मुख्य बाजारों में संस्थाओं द्वारा पुष्प वर्षा करके एवं माल्या अर्पण करके किया गया।
इस ध्वज यात्रा के समापन पर राज ऋषि  अभय समाज में संगीत मय हनुमान चालीसा का पाठ प्रारंभ हुआ। आए हुए सभी मुख्य अतिथि सहित अति विशिष्ट अतिथियों का स्वागत भी किया गया। इसमें राज ऋषि अभी समाज के जाने-माने कलाकार एवं राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित कलाकार श्री अमृत खत्री का भी स्वागत किया गया। a इस संपूर्ण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रयागराज से पधारे  गणेश प्रसाद  मिश्रा और अति विशिष्ट अतिथि  विशंभर दयाल  वशिष्ठ  अध्यक्ष ब्राह्मण समाज एवं जयपुर से पधारे संजय कौशिक रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लगभग सभी मंदिरों के पुजारी सर्व  श्री रघुवीर स्वामी महेश चंद शर्मा ,प्रदीप शर्मा, योगानंद शर्मा ,कनक चंद शर्मा, श्यामलाल शर्मा, देवराज शर्मा, योगेश चंद शर्मा रमाकांत शर्मा विवेक गुरु ,मोनू शर्मा ,योगानंद शर्मा एवं कुमारी कंचन शर्मा तथा राज ऋषि अभय समाज स्थित मंदिर भरतरी धाम के पुजारी  महेश चंद्र शर्मा रहे । मंच संचालन बड़े ही सुंदर और ढंग से मोहित पंडित ने किया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................