आदिवासी मीना महिला विकास संघ जिला अलवर का नववर्ष मिलन समारोह 3 जनवरी को होगा आयोजित
सकट (अलवर) कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थित ओम्कारेश्वर महादेव मंदिर पर शनिवार को आदिवासी मीना महिला विकास संघ जिला अलवर की कार्यकारिणी का नववर्ष मिलन समारोह एवं संघ कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे तक एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया जायेगा ये जानकारी आदीवासी महिला विकास संघ अलवर की जिला महासचिव मिथलेश मीना ने दी।

