बालाजी मंदिर पर आयोजित हुआ पौष बड़ा महोत्सव
सकट (अलवर) आज सकट क्षेत्र के बिघोता ग्राम से भक्ति की एक सुंदर तस्वीर सामने आई है। यहाँ स्थित छांगल्या वाला बालाजी महाराज मंदिर में नवयुवक मंडल के तत्वावधान में नववर्ष के उपलक्ष्य में 'पौष बड़ा महोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया।
श्रद्धालु शैलेन्द्र खटाणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह से ही मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हुआ। बालाजी महाराज को विशेष पौष बड़े का भोग लगाया गया, जिसके बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर मंदिर में सजाई गई आकर्षक फूल बंगला झांकी भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेकर धर्म लाभ उठाया।